बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब, चिराचास पाण्डेय पुल, भोजपुर कॉलोनी पुल सहित विभिन्न छठ घाटों पर दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा की पूजा सामग्री का सीधे जल में विसर्जन करने पर निगम प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगाई है। निगम प्रशासन ने लोगों से पूजा सामग्री, फूल-माला एवं अन्य पूजन अवशेष जल में नहीं डालने की अपील की है। इस संबंध में निगम के एएमसी संजीव कुमार ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर गरगा नदी और सोलागिडीह तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। घाटों की स्वच्छता और जल की शुद्धता बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए सम्मानित ऐसे में दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा के बाद फूल-माला और अन्य पूजा सामग्री...