बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: लंबित मांगों के निराकरण में हो रही देरी के विरोध में बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के आह्वान पर भारी संख्या में गैर कार्यपालक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर काम किया।

आंदोलन की योजना दो दिवसीय काला बैज कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को अंकित कर विरोध दर्ज कराया। संघ के महासचिव हरिओम ने कहा अब आर-पार की लड़ाई होगी। हमारे खून-पसीने से कंपनी कारोबार कर रही है, लेकिन लाभ में हिस्सेदारी के नाम पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति नहीं चलेगी।

मामले और मुद्दे कहा सेल के 45 प्रमुख मुद्दे अभी लंबित हैं। इनमें पांच मामले देश के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं, जबकि बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े 60 से अधिक मामले भी लंबित बताए गए हैं। धमन भट्ठी, कोक ओवन, आरएमएचपी, सिंटर प्लांट, हॉट...