Bokaro News: रौनियार वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में रविवार को रौनियार वैश्य समाज बोकारो जिला की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू व प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता व संगठन है। सभी लोगों को शिक्षा, सामाजिक सेवा व युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने व समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- वैश्य सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकजुटता का संदेश, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.