Bokaro News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में आर्यन कुमार ने जीते रजत और कांस्य पदक
बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: जीजीपीएस चास के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन कुमार ने आसनसोल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन आसनसोल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मैजिक व्हील्स एकेडमी व आसनसोल क्लब्स की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता में आर्यन ने 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की इनलाइन स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। अपनी गति, कौशल, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए उसने 200 मीटर स्पीड स्केटिंग में रजत पदक व 100 मीटर स्पीड स्केटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। आर्यन की इस उपलब्धि पर जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.