बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 15 विभिन्न विद्यालयों के 30 समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों का चयन संबंधित प्रधानाचार्यों ने उनकी मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष पूनम त्रेहान के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को सही दिशा देने और बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिमा रे ने किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति अपने विचार साझा करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इनर व्हील क्लब की ओर से शिक्षक सम्मानित इस अवसर पर क्लब परिवार ...