Bokaro News: रोजगार मेला में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बांटे नियुक्ति पत्र
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से गुरुवार को पेटरवार के वन सभागार में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया और उन्हें पौधा भेंट किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री ने रोजगार मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार से युवाओं को आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.