बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति एवं अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के प्रावधानों, पंचायतों की भूमिका, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी देना तथा इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण सत्र का संचा...