Bokaro News: रोक के बाद भी कॉलोनी की सड़कों से छाई ट्रांसपोर्टिंग
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बेरमो। डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित नूरीनगर ऐश पौंड से रात्रि में आवासीय कॉलोनी की सड़कों से छाई की ट्रांसपोर्टिंग जारी है। बताया गया कि डीवीसी प्रबंधन ने कॉलोनी की सड़कों से छाई परिचालन पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद कुछ हाइवा का परिचालन किया जा रहा है। मामले को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने जीएम एचआर एए कुजूर से मुलाकात कर कॉलोनी की सड़कों से छाई ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है। जीएम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.