बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल की बरोरा प्रक्षेत्र की दामोदा कोलियरी के नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना का सिजुआ मौजा के रैयतों ने मुआवजा की मांग को लेकर पीछे 24 घंटे से उत्पादन और सम्प्रेषण का काम काज ठप करा दिया है।

रैयतों की मांग सिजुआ मौजा के रैयत खाता संख्या 10 जिसमें 4 एकड़ 63 डिसमिल और खाता संख्या 06 जिसमें 22 डिसमिल जमीन बीसीसीएल एल अधिग्रहण कर ली है लेकिन रैयतों को जमीन का मुआवजा पीछे डेढ़ वर्षों से लंबित है। सिजुआ मौजा के रैयत प्रीतम महतो, राजकुमार महतो, भगीरथ महतो, बड़ा पूरन महतो, जटल महतो, मोहन महतो, कमल महतो, रति महतो, बालेश्वर महतो, खिरिया देवी, दर्शनी देवी, कौशल्या देवी व सुमन देवी समेत कई अन्य महिला पुरुष मुआवजा की मांग को लेकर नार्थ दामोदा परियोजना के वे-ब्रिज के समीप धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्...