बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो-रामगढ़ हाईवे से सटे रेलवे फाटक के पास गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर बालीडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए बीजीएच की मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग के हाथ में बिस्किट का एक पैकेट मौजूद था। हालांकि, उसकी पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के ग्रामीणों और पड़ोसी थानों से संपर्क कर रही है। साथ ही शव की पहचान से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पहचान और मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...