Bokaro News: रेलवे पुल की मरम्मत पूरी, छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोलने की मांग
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने रेलवे प्रशासन से मरम्मत के बाद पुल को छोटे वाहनों के लिए खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल बंद रहने से चार पहिया वाहन, एंबुलेंस और आम लोगों को परेशानी हो रही है तथा वैकल्पिक मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बोकारो नया मोड़ से स्टील गेट, मनसा सिंह गेट, रेलवे स्टेशन रोड, कुर्मीडीह और बालीडीह को जोड़ने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में भारी वाहनों पर रोक बरकरार रखते हुए छोटे वाहनों और एंबुलेंस को नियंत्रित आवागमन की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने रेल प्रशासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.