Bokaro News: रेलवे कॉलोनी में मनाया गया सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: रेलवे कॉलोनी में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य व मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैलून गेम प्रतियोगिता में रजनी ने बाजी मारी। वहीं सावन रैपिड फायर क्वेश्चन राउंड में मंजू विजेता बनीं। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। आयोजक बीना राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने व अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: सरिया में महिला मंडल समाज का सावन महोत्सव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.