Bokaro News: रेलवे के 22 समपार फाटकों को इंटरलॉकिंग से किया सुरक्षित
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेल परिचालन की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 22 समपार फाटकों (लेवल क्रॉसिंग) का इंटरलॉकिंग कार्य पूरा किया है। अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न मंडलों में चरणबद्ध तरीके से यह कार्य किया गया। इसमें खड़गपुर मंडल के 18, चक्रधरपुर मंडल के तीन व आद्रा मंडल के एक समपार फाटक को इंटरलॉकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। इंटरलॉकिंग व्यवस्था के तहत समपार फाटक के संचालन को रेलवे की सिग्नलिंग प्रणाली से जोड़ा जाता है। इससे ट्रेन परिचालन से पहले फाटक से संबंधित आवश्यक सुरक्षा शर्तों का पूरा होना सुनिश्चित किया जाता है। इस व्यवस्था से मानवीय चूक की आशंका कम होती है व ट्रेन परिचालन के साथ सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी बढ़ती है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से विभिन्न मंडलों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.