बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: रॉयल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित 19वीं डीसी मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्लस टू उच्च विद्यालय सेक्टर-8ए मैदान में हुए पहले मैच में रेनबो यूनाइटर फुटबॉल क्लब सेक्टर-11 ने प्रिया बागान तेनुघाट को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम के करण ने चौथे और 30वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में कौशिक स्पोर्टिंग क्लब, बंगाल ने टुडू ब्रदर्स चंद्रपुरा को टाईब्रेकर में 1-0 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सुपौल की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में पूर्णिया को हराया शानदार गोलकीपिंग के लिए कौशिक स्पोर्टिंग क्लब के नक्सल मरांडी को...