बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय गोड़ाबाली में रुद्र जनकल्याण की ओर से विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया। अध्यक्ष विपिन बिहारी पांडे व जन्मजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था की ओर से लगातार सामाजिक कार्य किए जाते हैं। गरीब लड़कियों की शादी,जाडे में कंबल वितरण, आपदा में अनाज वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा रहे हैं, उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षकों नवल किशोर, शंभू नाथ प्रसाद, रघुनाथ सिंह, इशरत प्रवीण, नरकरा के संकुल साधनसेवी मिथिलेश सिंह व सुमन देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतुल प्रसाद, करमचंद मांझी, सियाराम सिंह, जगन्नाथ सिंह, भोलानाथ...