बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 48 वर्षीय राजू कुमार ने रविवार सुबह रिश्ते को कलंकित करते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग मां उर्मिला देवी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगे डंडे को भी कमरे से बरामद कर लिया है। हत्या का वजह स्पष्ट नहीं है, इस लिहाज से पुलिस आरोपी बेटे से थाने में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका दो दिन पहले ही पैतृक निवास शेखपुरा से धनबाद में रहने वाली बेटी के साथ अपने घर लौटी थी। बीएसएल रिटायर्ड पति तनिक मांझी के निधन के बाद वो आरोपी बेटे, पुत्रवधू व पोती के साथ उक्त आवास में रह रही थी। घटना से पहले पुत्रवधु अपने मायके गई थी। घर में मां बेटे ही थे। इस बीच शनिवार र...