Bokaro News: रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार राहुल चौबे के घर एसीबी ने की छापेमारी
बोकारो, नवम्बर 21 -- गर्री गांव में एसीबी की छापेमारी Bokaro News: रिम्स जमीन घोटाले की जांच में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को कसमार प्रखंड के गर्री गांव में छापेमारी की। टीम ने इस मामले में गिरफ्तार निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान घर में मौजूद परिजनों से पूछताछ की गई। साथ ही आसपास के लोगों से भी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। टीम ने आवास में उपलब्ध दस्तावेजों की भी जांच की। गौरतलब है कि एसीबी ने राहुल कुमार चौबे को 17 नवंबर को रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था। यह मामला रांची के मोरहाबादी और कोकर मौजा स्थित रिम्स के लिए अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर और सरकारी अभिलेखों में कथित हेरफेर के जरिए अधिग्रहित जमीन को निजी भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.