Bokaro News: राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में एमजीएम के विद्यार्थियों ने जीते नौ पदक
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर चार एफ में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नौ राष्ट्रीय पदक जीतकर विद्यालय और राज्य का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में तुष्टि श्री, ब्लेसी मिंज, प्रांजलि उरांव और नव्या वर्मा ने अंडर-11 एसोती टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, समर्थ सिंह और अहद अमन ने टीम डेमो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार, अपराजिता, इच्छा श्री और अस्मिता कुमारी ने अंडर-14 टीम फ्यूरी स्पर्धा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.