Bokaro News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे डीपीएस चास के दो विद्यार्थी
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस चास के दो विद्यार्थियों का चयन 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर व जूनियर गतका चैंपियनशिप-2026 के लिए झारखंड टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा के फतेहाबाद में किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं की रिया कुमारी और कक्षा छठी के रुद्र सिंह शामिल हैं। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। वे कोच राहुल प्रताप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय की निदेशिका व प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी लगन, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.