Bokaro News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी-4 में बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: डीएवी-4 में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर में बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा मुख्य अतिथि तथा जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी वर्गिस, रेनबो स्कूल के प्राचार्य विपुल सिंह, डीएवी-6 की प्राचार्य डॉ. मेघा सिंह, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 2सी की प्राचार्य अनुराधा सिंह सहित बोकारो जिला ओलंपिक संघ और बोकारो जिला जूडो संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने 'खेलेगा भारत-जीतेगा भारत' अभियान के तहत खेल शपथ ली। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.