बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को एंजला अर्चरी सेंटर की ओर से फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोजमर्रा के काम व खबरों की भागदौड़ के बीच पत्रकारों ने इस अवसर पर खेल के मैदान में उतरकर फुटबॉल खेला। खेल में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबे समय बाद सभी पत्रकारों को एक साथ मैदान में खेलते देख माहौल काफी खुशनुमा रहा। पत्रकारों ने एक-दूसरे के साथ फुटबॉल खेलकर खेल भावना का परिचय दिया व आयोजन का आनंद लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि पत्रकारिता के व्यस्त कार्यों के बीच इस तरह के आयोजन से तनाव कम होता है व आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खरसावां में फुटबॉल व दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन खेल केवल शारीरिक गतिविधि ही नहीं, ब...