बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो। रानी पोखर क्षेत्र में आस्था और परंपरा की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। यहां राय परिवार के घर में पिछले 100 वर्षों से लगातार मां मनसा की पूजा-अर्चना की जा रही है। राय परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके घर में हर वर्ष मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यह परंपरा पिछले 100 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष भी राय परिवार ने मां मनसा की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर हुई मां मनसा की आराधनापूजा समारोह हरि मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना में परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर मां मनसा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार के सदस्यों ने मां मनसा से सभी के जीव...