बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रानीपोखर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को ग्राम सभा आयोजित हुई। मुखिया मिलन आश की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों की प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन और मइया योजना की राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग रखी। पंचायत सचिव सीता कुमारी ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह से राशि भुगतान शुरू होने की संभावना है। ग्रामीणों ने इस्पात नगर स्टेशन से रानीपोखर गांव तक 450 मीटर कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग की। बारिश में सड़क कीचड़मय होने से पैदल यात्रियों और दोपहिया चालकों को परेशानी होती है। इस मार्ग से आसपास के ग्रामीण रोज आवागमन करते हैं...