Bokaro News: रानीचिड़का में पेयजल संकट की डीसी ने ली जानकारी, स्थायी समाधान का निर्देश
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: कुमारदागा पंचायत के रानीचिड़का गांव में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर उपायुक्त अजय नाथ झा शुक्रवार को गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पेयजल समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिससे स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी होती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने गंवई बराज से गांव तक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को योजना का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपने को कहा। डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन से योजना संभव नहीं होने पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्वीकृति की दिशा में कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.