बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड की राधानगर पंचायत के राधानगर गांव में सोमवार को मुखिया स्वरूप दास ने बीपीसीएल के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड से निर्मित सोलर लाइट एवं दो डीप बोरिंग का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया स्वरूप दास ने कहा कि पंचायत को एक स्वस्थ और विकासशील पंचायत बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बीपीसीएल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोलर लाइट लगने से गांव की गलियां और चौक-चौराहे रोशन हो गए हैं। वहीं सरकार पाड़ा और हरिजन टोला में स्थापित डीप बोरिंग से लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मुखिया ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की अधिकांश गलियों में मुखिया फंड से पीसीसी सड़क एवं फाइबर ब्लॉ...