Bokaro News: रातभर अंधेरे में डूबे ग्रामीण इलाके, बिजली संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण फीडरों में रविवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने से गांवों में अंधेरा पसरा रहा, जबकि उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे, जिससे लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह तक भी कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी। बिजली कटौती का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है, क्योंकि अधिकांश ग्रामीण मोटर पंप के जरिए पानी की व्यवस्था करते हैं। बिजली नहीं रहने से कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं छोटे व्यवसाय, दुकानें और अन्य रोजमर्रा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.