बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो जिला खो-खो संघ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर 19 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शिविर रविवार सुबह 8:30 बजे सेक्टर-12 स्थित थाना ग्राउंड में होगा। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला खो-खो संघ के सचिव सुनीत कुमार मल्लिक ने बताया कि चयन शिविर में जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में 26 से 28 जुलाई तक कोडरमा में किया जाएगा। जिला खो-...