बोकारो, अक्टूबर 11 -- बोकारो में राज्य स्तरीय गीता पाठ प्रतियोगिता Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय मिशन बोकारो की ओर से रविवार को चिन्मय विद्यालय में राज्य स्तरीय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न शहरों से चयनित 72 विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय भक्तियोग का पाठ किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के कार्यकारी निदेशक पीके रथ व ईती रथ उपस्थित रहे। चिन्मय मिशन की आवासीय आचार्या संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा गीता मनुष्य को जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। भक्ति जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। गीता के उपदेशों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अनुशासि...