बोकारो, अक्टूबर 26 -- विस्थापित अप्रेंटिस संघ मामले की समीक्षा Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बोकारो विधायक से प्राप्त पत्र के आलोक में विस्थापित अप्रेंटिस संघ से संबंधित मामले की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार के गृह विभाग को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन में मामले से जुड़े सभी तथ्यों, अभिलेखों व आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण शामिल किया जाए। इसमें चरणबद्ध भूमि अधिग्रहण की स्थिति, नियोजन संबंधी प्रावधान, अब तक की गई कार्रवाई, अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की संख्या तथा नियोजित एवं नियोजन के लिए शेष अभ्यर्थियों का ब्योरा व अन्य मांग स्पष्ट रूप से अंकित करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तथ्य...