बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार और कसमार प्रखंडों को जोड़ने वाला राजा तालाब-बरई पथ इन दिनों बदहाली का शिकार है।

सड़क की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार तीन किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग में करीब दो किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोनों प्रखंडों के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पेटरवार के खत्री मोहल्ला स्थित राजा तालाब से बरई तक जाने वाला यह मार्ग ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क पथ है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी मरीजों और गर्भवती महिला...