Bokaro News: राजाबेड़ा के ग्रामीणों ने रोकी डीवीसी की छाई ट्रांसपोर्टिंग
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: विस्थापित परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा अन्य ग्रामीण समस्याओं को लेकर विस्थापित गांव राजाबेड़ा के ग्रामीणों ने डीवीसी के खिलाफ सीटीपीएस के ऐश पौंड वजन घर के पास सोमवार को पहुंच कर छाई की ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया। साथ ही डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व जिला परिषद सदस्या नीतू सिंह, तुरियो मुखिया प्रतिनिधि केदार महतो, उदय गिरि, वार्ड सदस्य कुर्मी देवी आदि कर रहे थे। शाम तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी था। दर्जनों लोड हाइवा वजन घर व आसपास खड़े रहे। राजाबेड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन गांव की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। डीवीसी के स्थानीय प्रबंधन को पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी पर प्रबंधन ने किसी तरह का भी ध्यान नहीं दिया। मजबूरन सभी को आंदोलन का रूख करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.