बोकारो, नवम्बर 1 -- राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालय में आयोजन Bokaro News: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के सौजन्य से राजकीय उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय पांडेय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन...