Bokaro News: राकोमयू ने सीसीएल बीएंडके जीएम कार्यालय समीप धरना देकर सौंपा मांग पत्र
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली गेट स्थित जीएम ऑफिस के समीप गुरुवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) बीएंडके के नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रबंधन की कथित मनमानी पर आरोप के साथ 19 सूत्री मांगों को लेकर यूनियन ने बीएंडके जीएम ऑफिस के समीप धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता बीएंडके एरिया अध्यक्ष दिगंबर महतो ने की। संचालन एरिया के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ तांती ने किया। मुख्य रूप से सीसीएल स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष बृज बिहारी पाण्डेय, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय सिंह व बीएंडके एरिया सचिव सुबोध सिंह पवार व अन्य मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने कहा कि एजेंडा पर मीटिंग नहीं बुलाना आरसीएमयू को ललकारने के समान है। यदि प्रबंधन 26 अक्टूबर तक मांगो का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.