Bokaro News: राकोमयू के गुप्तेश्वर चौहान के निधन पर शोक सभा
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: करगली। सीसीएल ढोरी के अमलो 12 नंबर स्थित प्रांगण में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन अमलो परियोजना के सचिव रहे स्व गुप्तेश्वर चौहान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व चौहान एक मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे। अमलो परियोजना के सचिव के रूप में हमेशा कर्मचारियों और समाज के हितों की रक्षा के लिए काम किया। उनका असामयिक निधन क्षेत्र और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। जेसीसी सदस्य सह सचिव महारुद्र सिंह के अलावा अनिल मोदी, रवि साहनी, मयंक सिंह, सुरेश महतो, सतेंद्र चौहान, दीपक चौहान, राजेश श्रीवास्तव, विकाश मोदी, सचिन कुमार और अभिजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.