बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन एकेकेओसीपी शाखा यानी खासममहल-कोनार परियोजना शाखा के द्वारा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों के आगामी प्रमोशन में अधिक से अधिक योग्य कर्मचारियों को लाभ दिलाने एवं डीपीसी कमेटी का शीघ्र गठन कराने की मांग को लेकर प्रबंधक (मानव संसाधन) को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन ने प्रबंधन से मांग किया कि योग्य कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए डीपीसी का शीघ्र गठन किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनका वाजिब हक समय पर मिल सके। वरीय नेता जयनाथ तांती का बयान आया कि मजदूरों को उनका हक मिलना ही चाहिए। वहीं प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष सुकुमारन जी, वरीय साथी संजय तिवारी, शिवनारायण गोप, पुरुषोत्तम द...