बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत स्थित आईईएल फुटबॉल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय राइजिंग स्टार इमर्जिंग कप 10 ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में थंडर इलेवन साड़म की टीम ने गेम चैलेंजर गोमिया आईईएल को 13 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कुल 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ महादेव कुमार महतो तथा विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। आईईएल थाना प्रभारी श्यामलाल मंडल, पिट्स गोमिया के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास, खम्हरा मुखिया बंटी उरांव, ससबेड़ा पूर्वी मुखिया शांति देवी, ससबेड़ा पश्चिमी मुखिया अंशु देवी, पंसस प्रवीण कुमार यादव और समाजसेवी पंकज पांडेय व सुरजलाल सिंह उपस्थित थे। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज...