Bokaro News: रांगामाटी में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत रांगामाटी गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से किशोरियों एवं महिलाओं में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक मोनिका मिंज ने प्रतिभागियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। सहयोगिनी संस्था किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर संस्था की एनिमेटर बिनीता देवी, रेखा देवी, जूही कुमारी, सोनी कुमारी, नर्गिस प्रवीण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.