Bokaro News: रहावन की महिला रांची से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 16 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया प्रखंड के रहावन ओपी अंतर्गत गांव की ही महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने सत्येन्द्र कुमार महतो ऊर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में महिला के परिजनों की शिकायत पर रहावन ओपी में 12 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद छापामारी दल ने रांची में कार्रवाई कर महिला को सकुशल बरामद किया। इस कार्रवाई में रहावन ओपी प्रभारी पिंटू महथा, पुलिस अधिकारी जगदेव पाहन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.