बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: कसमार। खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में प्ले और नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें उन्होंने रंगों और कलात्मक आकृतियों के जरिए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगों के सुंदर संयोजन और बच्चों की कल्पनाशीलता ने विद्यालय परिसर को उत्सवी माहौल से भर दिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता भी रखी गई थी। इसमें बच्चों ने कागज पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा और उन्होंने पूरे मनोयोग से अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Deo...