बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चंदनकियारी थाना परिवार की ओर से थाना परिसर में रक्षाबंधन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं एवं समाजसेविकाओं ने थाना प्रभारी अमित कुमार राय सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने कहा कि पुलिसकर्मी 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहते हैं, जिसके कारण कई बार त्योहारों पर घर नहीं जा पाते। ऐसे आयोजन उन्हें परिवार जैसा अपनापन और सम्मान का एहसास कराते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन मौके पर सब इंस्पेक्टर खडीडी कुजूर, पप्पू कुमार गुप्ता, अनुरंजन सामंत सहित क्षेत्र की महिलाए...