बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कथारा आफिसर्स कल्ब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन निदेशक तकनीकी,योजना एवं परियोजना अनुप हंजुरा ने किया। प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह सहित कई गणमान्य लोग थे। निदेशक ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। कथारा परिवार को भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं मानवीय कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शिविर में एसओ सेफ्टी राज कुमार बरनवाल, सुरक्षा विभाग के अधिकारी अजीत कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार एवं जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रबीर सेनगुप्ता, एसओ एमएम, विक्रम कुमार, अनुराग कुमार,आनंद शरण सहित ऋषभ अमन, तबरेज आलम जीबीन कुरियाकोस आदि ...