Bokaro News: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास में रोटरी क्लब ऑफ चास व बाबूलाल प्रेमसंस समूह की ओर से स्वर्गीय प्रेम पोद्दार की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी दूर करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोजेक्ट चेयरपर्सन राजेश केडिया, रोटरी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव बिनोद केआर चोपड़ा व डॉ. श्रवण के नेतृत्व में हुआ। चिकित्सकीय टीम ने सहयोग किया। शिविर में युवाओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार व जूस भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.