Bokaro News: रंगदारी देने से इनकार पर ईंट-बालू व्यवसायी पर जानलेवा हमला
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। ईंट, बालू और गिट्टी का व्यवसाय करने वाले पंकज कुमार पर रानीपोखर काली मंदिर के पास जानलेवा हमला करने और छिनतई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने व्यवसायी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह उनकी जान बच सकी। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई को भी निशाना बनाया और चांदी की चेन व 45 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। हरला पुलिस ने सोमवार को व्यवसायी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में अविनाश राय, रिंकू राय, टिंकू राय, धर्मेंद्र राय, रितेश राय, नंदन राय, नवीन राय समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। व्यवसायी पंकज कुमार का आरोप है कि अविनाश राय पिछले दो वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.