बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए योजनाओं का धरातल पर सही तरीके से क्रिया...