बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। फुसरो के महिला कल्याण मंडप करगली में ढोरी बस्ती घुटियाटांड़ निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी अरविंद कुमार महतो की 19वीं पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज के टॉपर छात्र-छात्राओं, सफाई कर्मियों तथा महिला सहियाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आयोजक आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो ने किया। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि स्व अरविंद कुमार महतो की सोच को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को चितंन करने की आवश्यकता है। युवाओं की प्रतिभा हमारी सबसे बड़ी आशा है। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि स्व अरविंद कुमार महतो जैसे आंदोलनकारियों का सपना तभी सच होगा, जब राज्य क...