Bokaro News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बनगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर पंचायत अंतर्गत मधुडीहबिनोर गांव में शुक्रवार शाम 38 वर्षीय गंगाधर कुंभकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे युवक ने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बनगड़िया ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। घटना से गांव में शोक है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.