बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के थाना मैदान स्थित मौसीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ आठ दिनों तक रहेंगे तथा स्वास्थ्य लाभ उठाएंगे। नौवें दिन 24 जुलाई को बाहुड़ा/लौटती रथयात्रा के साथ अपने घर स्टेशन रोड स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर वापस आएंगे। इस दौरान मौसीबाड़ी में भगवान को हर दिन तरह-तरह के भोग लगाए जाएंगे। चंद्रपुरा के मौसीबाड़ी व आसपास के इलाके को विशेष रूप से सजाया गया है। विद्युत सज्जा भी आकर्षक है। हर दिन संध्या समय भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुजारी संतोष पंंडा, कैलाश पंडा, रथयात्रा कमेटी के अध्यक्ष कामता प्रसाद, सचिव शौर्य कुमार दलाई, श्रीकांत सिंह, गणेश तिवारी सहित पूजा व रथयात्रा कमेटी के पदधारी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़...