Bokaro News: मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम खोलने और युवाओं को अभ्यास की अनुमति देने की मांग
बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: बोकारो ,प्रतिनिधि। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम को लंबे समय से बंद रखने तथा सेना, नौसेना और वायुसेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बंद पड़े स्कूल परिसरों एवं मैदानों में अभ्यास से रोकने के विरोध में युवा शक्ति संघ ने गुरुवार को बीएसएल के सीजीएम (नगर सेवा) को मांग पत्र सौंपा। संघ ने कहा कि बोकारो की खेल पहचान और गौरव का प्रतीक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम वर्षों से बंद पड़ा है। जिस स्टेडियम को खिलाड़ियों को अवसर और पहचान देने का केंद्र होना चाहिए था, वह उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इसके कारण हजारों खिलाड़ी और खेल प्रेमी नियमित अभ्यास एवं खेल गतिविधियों से वंचित हो रहे हैं। मांग पत्र में कहा गया है कि सेल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद में बड़ी राशि खर्च की जाती है, लेकिन युवाओं के लिए खेल मैदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.