Bokaro News: मोचरो में केबल चोरी का कसमार पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: कसमार थानाक्षेत्र के मोचरो गांव में बीते दिनों केबल चोरी की घटना के बाद सक्रिय हुई कसमार पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए केबल में से एक बरामद करने का दावा किया है। घटना में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच जारी है। मामले की जानकारी देते हुए बेरमो एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह एवं कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि 18 अगस्त की रात मोचरो स्थित बजरंगबली मंदिर के पास से करीब 400 मीटर डीएम 95 एमएम केबल गायब कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चोरी की बाइक व सामान के साथ तीन आरोपी धराए घटना को लेकर तेलमुंगा निवासी विद्युत कर्मी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर 20 अगस्त को कसमार थाना में मामला दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.