Bokaro News: मोचरो में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धा आश्रम की रखी नींव
बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को कसमार प्रखंड के मोचरो गांव में वृद्धा आश्रम की नींव रखी गई। इस अवसर पर समाज निर्माण और पारिवारिक पृष्ठभूमि को संवारने में बुजुर्गों के अमूल्य योगदान को याद किया गया। बैठक की शुरुआत बुजुर्गों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुई। इस दौरान समाजसेवी सुमित वर्धन जायसवाल एवं सूरज साव ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की नींव और अनुभव की थाती होते हैं, इसलिए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सम्मानजनक जीवन की रक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है। ऐसी सामाजिक वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण स्तर पर बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा और पूरा सम्मान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.